शिवपुरम से युवक लापता
मेरठ। शिवपुरम निवासी सुमन पत्नी मुन्नीलाल ने बताया कि उनका बेटा दिलीप (19) दो दिसंबर से लापता है। टीपी नगर पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली। लेकिन बरामदगी के प्रयास नहीं कर रही है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा कि मोबाइल पर कॉल आने के बाद दिलीप घर से निकला था और लौटा नहीं। एसओ टीपी नगर ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि उनका बेटा मुजफ्फरनगर की किसी लड़की से बात करता था। काल डिटेल के आधार पर पुलिस गंभीरता से तलाश कर रही है।