फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली पाटने पर भगत सिंह मार्केट में हंगामा, तनाव
विज्ञापन

मेरठ। भगत सिंह मार्केट में रविवार को रास्ते से सटी नाली पाटने को लेकर व्यापारियों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। दूसरे समुदाय के व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा व नारेबाजी कर दी। तनाव की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
पुलिस के मुताबिक भगत सिंह मार्केट में अनिल की शारदा गारमेंट के नाम से शॉप है। रविवार को वह अपनी दुकान के बाहर नाली के पास निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस बीच पड़ोसी दुकानदार रियाजुद्दीन कुरैशी वहां पहुंचे और विरोध करते हुए कहा कि यदि नाली सिल्ली से ढक दी जाएगी तो रास्ता बंद हो जाएगा, जिससे जाम की समस्या रहेगी और नाली में जलभराव रहेगा। अनिल ने कहा कि पीछे से भी दुकानदारों ने नाली पर सिल्ली रख रखी हैं, इससे आने-जाने वाले लोगों को निकलने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दोनों में नोकझोंक हो गयी। जिसके बाद रियाजुद्दीन पक्ष के दुकानदार भी आ गये और हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के व्यापारी आमने-सामने आ गए और नारेबाजी की। बाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। यदि तहरीर आती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें