सराफ के यहां लूट में चार हिरासत में
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लाल दास में शुक्रवार को सराफ के यहां हुई लूट के मामले में पुलिस को शक है कि घटना में लोकल बदमाश शामिल हैं। सोमवार को पुलिस ने पूछताछ को चार लोगों को हिरासत में लिया है। सराफ शेख जुल्फिकार के यहां लूट का तरीका देख पुलिस को शक है कि इस वारदात को पूरी रेकी के बाद अंजाम दिया गया है। बदमाशों को पता था कि सराफ के दो बेटे सुबह स्कूल जाते हैं और इसके बाद सराफ भी अपनी दुकान पर चला जाता है। घर में उसकी पत्नी अकेली रहती है। लिसाड़ी गेट के बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि चार लोगों से पूछताछ चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे स्पष्ट नहीं है।