फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश खेल रहे युवक भिड़े, एक को अधमरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लक्खीपुरा लिसाड़ी गेट में मंगलवार शाम कुछ युवक एक मकान में ताश खेल रहे थे। हार-जीत की बाजी के दौरान युवकों में आपस में कहासुनी हो गई। इस दौरान शहजाद और मुकर्रम नाम के युवकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि मुकर्रम ने अपने भाईयों को फोन करके बुलवा लिया। जिन्होंने शहजाद को लाठी-डंडों और सरिये से पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहजाद को अस्पताल में भर्ती कराया। शहजाद के परिजनों ने मुकर्रम सहित चार आरोपियों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें