फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवेश हत्याकांड़ में आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद किया आला कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव के पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में आरोपी से पुलिस ने पूछताछ कर आला कत्ल बरामद कर लिया। 15 मई को जंगेठी के पूर्व प्रधान परवेश की गांव के जंगल में बदमाशों ने हत्या कर दी थी। परिजनों ने प्रधानपति अर्जुन, उसके भाई प्रवीन, प्रदीप व प्रमोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। अर्जुन, प्रवीन व प्रदीप ने कोर्ट में सरेंडर किया था। जबकि प्रमोद फरार चल रहा था। उसने भी अभी कुछ दिन पहले कोर्ट मेें सरेंडर कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर जंगल से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बलकटी बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि परवेश की अर्जुन से रंजिश थी और अर्जुन उसका दोस्त था। इसके अलावा परवेश से उसका भी विवाद चल रहा था। इसलिए उसने हत्या करने में अर्जुन का साथ दिया। उधर, परवेश की हत्या हुए तीन माह हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि तीन माह तक बलकटी वहीं पड़ी रही और किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें