सरूरपुर। उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने गांव कैथवाड़ी में झोलाछाप पर कार्रवाई करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि भाजपा नेता मोहन गुर्जर निवासी किनौनी ने कुछ दिन पूर्व सीएमओ को लिखित शिकायत की थी कि गांव कैथवाड़ी में डॉ. हरीश कुमार के नाम से क्लीनिक चल रहा है। डॉ. हरीश कुमार पर बगैर डिग्री क्लीनिक चलाने का आरोप है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने उक्त क्लीनिक पर गांव कैथवाड़ी में छापा मारा तो हरीश कुमार मिला। वह टीम को दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने हरीश कुमार के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।