मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को परिजनों के साथ पहुंचकर एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों के निर्देश पर लिसाड़ीगेट पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरिफ और एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह सोई हुई थी तो आरोपी आरिफ अपने साथी के साथ घर में घुस गया। दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, किशोरी के पिता का आरोप है कि आरिफ के परिजनों ने विरोध करने पर हत्या की धमकी की।