फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी गैस दौराला की एंजेसी में मिली घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस घटतौली की जांच करने दौराला थाने में पहुंची बाट माप विभाग की टीम
विज्ञापन

पांच से दो सिलिंडर की जांच की गई तो एक से दो किलो कम मिली गैस
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बे की एजेंसी के सिलिंडरों में भारी घटतौली मिली है। सोमवार को दौराला थाने पहुंची बाटमाप विभाग व जिला आपूर्ति विभाग की टीम सिलिंडरों में घटतौली मिलने के बाद जांच में जुट गई है।
रविवार को गोदाम इंचार्ज प्रवीण कुमार दौराला कस्बा स्थित दौलतराम कॉलोनी में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडरों की सप्लाई देने पहुंचे थे। उपभोक्ताओं ने सिलिंडरों को तोला तो उनमें एक से तीन किलो गैस कम मिली। जिस पर वार्ड आठ के सभासद ओंकार गौड़, सभासद पति मनोज सोम, नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 49 गैस सिलिंडरों को कब्जे मे लेकर गोदाम इंचार्ज प्रवीण को हिरासत में लिया था। जिला आपूर्ति विभाग की ओर से कार्यवाहक रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और गोदाम इंचार्ज से पूछताछ की। इसके अतिरिक्त उन्होंने गोदाम इंचार्ज से लिखित प्रार्थना पत्र भी लिया था। हालांकि पूछताछ होने के बाद दौराला पुलिस ने गोदाम इंचार्ज प्रवीण को छोड़ दिया। मामले की जानकारी सरधना तौल निरीक्षक को दी थी। सोमवार को माप तौल विभाग अधिकारी शैलजा राय टीम के साथ दौराला थाने पहुंचे और जब्त सिलिंडरों की कांटे से जांच की तो सिलिंडरों में भारी घटतौली मिली। सिलिंडरों में एक-दो किलो गैस की घटतौली पकड़ में आई। इस पर शिकायतकर्ता भी मौके पर पहुंचे और एंजेसी मालिक नवीन अग्रवाल एवं गोदाम इंचार्ज पर घटतौली का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की। बाट माप निरीक्षक ने आपूर्ति विभाग टीम से पूरे मामले की जानकारी कर घटतौली के सिलिंडरों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

यह है आरोप
गैस सिलिडरों में घटतौली के शिकायतकर्ता सभासद ओंकार गौड़ व सभासद मनोज सोम ने बताया कि गाड़ी में लदे घटतौली के 49 सिलिडरों को पुलिस की मदद से आपूर्ति निरीक्षक ने कब्जे में लिया था। केवल पांच सिलिंडरों की कांटे से जांच की। जिसमें दो सिलिंडरों एक से तीन किलो गैस कम पाए जाने पर आपूर्ति निरीक्षक ने उन्हें जब्त कर लिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सभी सिलिंडर की जांच होनी चाहिए थी। सेटिंग के चलते दो सिलिंडर की जांच की गई है। जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत कीएगी।
वर्जन
टीम ने आकर थाने पर सिलिंडरों की जांच की है। दो सिलिंडरों में एक से दो किलो तक गैस कम मिली है। जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-इंस्पेक्टर दौराला, मिथुन दीक्षित
विज्ञापन

वर्जन
गोदाम पर घटतौली के आरोप निराधार हैं। किसी कारण से कंपनी से ही गैस कम आई होगी। वैन में तौलने के लिए कांटा दे रखा है, उपभोक्ता को तौल कर ही सिलिंडर दिया जाता है।- नवीन अग्रवाल एजेंसी संचालक दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें