मेरठ। पति की हत्यारोपी विवाहिता शिवानी और उसके प्रेमी अरुण को मंगलवार को परतापुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना, हैंगिंंग आया है। वहीं बिसरा भी जांच के लिए भेजा जाएगा। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार पुलिस यह भी मान रही कि युवक को जहरीला या नशीला पदार्थ भी दिया गया था।