तारापुरी से सगी बहन लापता, अपहरण की आशंका
मेरठ। लिसाड़ीगेट के तारापुरी निवासी इकबाल की दो बेटी निशा (14) और अफसाना (15) को बड़ी बहन ने डांट दिया था। सोमवार शाम करीब चार बजे दोनों बहन घर से निकलीं, उसके बाद घर नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर, तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को परिजन लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और लापता होने की तहरीर दी। परिजनों ने अपहरण की भी आशंका जताई है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों से पूछताछ में यही सामने आया है कि बड़ी बहन के डांटने पर ही दोनों बहन घर से गई हैं। जल्द ही दोनों का बरामद कर लिया जाएगा।