गोलीकांड में अनस उर्फ चुहिया गिरफ्तार
मेरठ। लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के श्याम नगर में शनिवार रात समर गार्डन निवासी गुफरान (21) को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इंस्पेक्टर असलम खान के अनुसार गुफरान के पिता ने इस मामले में गुफरान के दोस्त अनस उर्फ चुहिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया। हालांकि आरोपी का कहना है कि एक युवती को लेकर दोनों में विवाद था।