फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझी खरखौदा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दीपांशु की हत्या के मामले में चौथे दिन भी पुलिस खाली हाथ रही। पुलिस दीपांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उलझ गई है। गोली कौन से हथियार से मारी गई, इसका ही पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने शादी समारोह में फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदग्राम गाजियाबाद निवासी दीपांशु निगम का चार दिन पूर्व हापुड़ रोड स्थित भाजपा के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस के पास गोली लगा शव मिला था। दीपांशु फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में आया था। पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले बारातियों का रिकॉर्ड खंगाला। जिसमें पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस होने की बात सामने आयी।
पुलिस ने इन लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच की। लेकिन दीपांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला उलझा है। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि दीपांशु के सिर में लगी गोली किस असलहे से लगी है। खरखौदा थानाध्यक्ष/एएसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली जाएगी। उसके बाद शादी समारोह में आने वाले लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की फिर से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें