मेरठ/कंकरखेड़ा।
बवालियों को देखते हुए अब शोभापुर चौकी को थाने की तर्ज पर बनाने की तैयारी है। पुलिस का मानना है कि ओवरब्रिज से बवालियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया और आसानी से भाग गए। इसको देखते हुए पुलिस चौकी को सुरक्षा की दृष्टि से थोड़ा शिफ्ट करना चाहती है। एसएसपी ने बताया कि चौकी का पुन: निर्माण कराया जा रहा है। शोभापुर में अक्सर बवाल होता है। इससे पहले भी पुलिस चौकी पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसको देखते पुलिस चौकी को बड़ा और बेहतर बनाया जाएगा।
पिस्टल से हुई हत्या, जांच बैठी
गोपीचंद की हत्या तमंचे से नहीं, बल्कि पिस्टल से की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर एसएसपी ने जांच बैठा दी। सीओ दौराला इस मामले की जांच करेंगे। पुलिस ने मनोज और कपिल से दो तमंचे बरामद दिखाए हैं। जबकि सुमित और आशीष से कोई हथियार बरामद न होने की बात कही है। पीएम रिपोर्ट को देखा जा रहा है।