फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति की आड़ में वसूली की ठेकेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक मुकदमे में एफआर लगवाने के लिए दरोगा के नाम से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। शनिवार को रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के एसएसआई कमलेश शुक्ला धोखाधड़ी के मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। मामले में आरोपी ने आदर्श सेवा समिति अध्यक्ष अनस चौधरी से इस मुकदमे में एफआर लगवाने की बात कही। अनस चौधरी ने कहा कि उनकी दरोगा कमलेश शुक्ला से अच्छी बातचीत है। 50 हजार रुपये में मुकदमे में एफआर लगवाने की बात आरोपी पक्ष से कही। अनस से आरोपी पक्ष से कहा कि दरोगा से बात हो गई है, पैसा पहुंचते ही काम हो जाएगा। युवक ने भी दरोगा से फोन पर बात की और कहा कि साहब बताओ पैसा कहां देना है। जिस पर दरोगा कह रहे हैं कि अनस चौधरी से बात कर लो। इसका ऑडियो वायरल हो गया। इस संबंध में दरोगा कमलेश शुक्ला का कहना है कि मेरी इस केस को लेकर किसी से बात नहीं हुई। आरोप बेबुनियाद हैं। अनस चौधरी का कहना है कि उन्हें राजनीति के तहत फंसाया गया है। पैसा लेने की बात गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें