फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश का आरोपी गिरफ्तार, मूंछ का नहीं सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के सोहरका दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने के एक और आरोपी अमित निवासी बेलड़ा मुजफ्फरनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली ने बताया कि शनिवार को सुशील मूंछ के मथेड़ी गांव, मुजफ्फरनगर स्थित घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया है। उसके घर पर कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर के अनुसार सुशील मूंछ, उसका बेटा टोनी और जेल में बंद मालू की पत्नी रश्मि व हरिओम अभी फरार है। सभी आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम है। रश्मि व हरिओम भी सरेंडर करने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सुशील मूंछ मुजफ्फरनगर में छुपा हो सकता है। सुशील व टोनी की तलाश में पुलिस के अलावा एसटीएफ समेत कई टीमें लगी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सुशील और टोनी पकड़े जाएंगे। हालांकि एसटीएफ की एक टीम मूंछ को हरियाणा में भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें