बैट्री चोरों को जेल भेजा
गंगानगर। कुछ दिन पूर्व अम्हेड़ा गांव में स्ट्रीट लाइट के सोलर पैनल में लगी दो बैट्री चोरी कर ली गई थी। गंगानगर एसओ दिनेश चंद्र के मुताबिक इस मामले में अम्हेड़ा निवासी संदीप पुत्र देवशरण व अभिषेक पुत्र रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बैट्री भी बरामद की गई हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।