चोरी के बाइक के साथ दबोचा
मेरठ। रेलवे रोड पुलिस रविवार को जैन नगर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाइक के कागजात उसके पास नहीं थे। एसओ के अनुसार पकड़ा गया युवक दौराला थाना क्षेत्र के पनवानी गांव निवासी अमित है। पूछताछ में उसने बताया कि ये बाइक पांच दिन पहले दौराला में एक शराब की दुकान के सामने से चोरी की थी। एसओ के अनुसार बाइक पर नंबर प्लेट भी फर्जी लगाई गई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी के अलावा धाखोधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी ने पहली बार ही चोरी की थी।