फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज का छात्रनेता बताकर छात्रा को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में हारने वाली छात्रा को धमकी
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस लाइन में रहने एक वाली छात्रा बीए कर रही है। छात्रा के पिता पुलिस में एचसीपी हैं। छात्रा ने अपने कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह उसमें हार गई। आरोप है कि एक अन्य छात्रा के कहने पर मेरठ कॉलेज का एक छात्रनेता फोन पर उसे धमकी दे रहा है। आरोपी ने रविवार को दो बार फोन करते हुए भुगतने की धमकी दी। सोमवार को भी आरोपी ने कहा कि पहले ही कहा था कि चुनाव मत लड़ना। छात्रा का आरोप है कि कुछ युवक कॉलेज के बाहर भी खड़े थे। उसे आशंका है कि आरोपी छात्रा कभी भी हमला करा सकती है। पीड़िता ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें