बाइक सवार युवक घायल
मेरठ। फफूंडा निवासी सचिन बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से जा मेरठ आ रहा था। हापुड़ रोड पर पीएसी के पास ऑटो की टक्कर से बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।