दुकान कब्जा करने का आरोप
मेरठ। उत्तमनगर अंबेडकर चौक निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर उसकी दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित से डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। उत्तमनगर निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसकी दुकान हापुड़ अड्डा स्थित उजाला कांपलेक्स भगत सिंह मार्केट में है। बताया कि उसकी दुकान कई सालों से दो भाइयों ने किराये पर ली हुई है। अब उसने दुकान खाली करने की बात कही, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।