भट्ठा मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
बागपत। फैजुल्लापुर गांव के दया ब्रिक फील्ड के ठेकेदार उपेंद्र सिंह के शिकायत पत्र के मुताबिक सितंबर 2016 में मजदूरों ने भट्ठे पर परिवार के साथ ईंट पथाई का कार्य करने का वायदा दिया। आरोपी उनसे लाखों रुपये ले गए , लेकिन बाद में काम करने के लिए भट्ठे पर नहीं पहुंचे। आरोपियों ने धोखाधड़ी से रुपये प्राप्त कर लिए हैं। उनकी तहरीर पर आरोपी प्रवीन, मेहरबान, दिलशाद और असगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।