फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दहेज उत्पीड़न के दो आरोपियों तालिब और अज्जू की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना मानते हुए स्पेशल सीजेएम निशा सिंह ने न्यायिक रिमांड बनाने से इंकार कर दिया। आरोपियों को निजी मुचलकों पर छोड़ने के साथ ही कोर्ट ने उच्चाधिकारियों को पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए हैं। परतापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड बनाने की प्रार्थना की थी। हाल ही में ऐसे दो मामले सीजेएम न्यायालय में भी पेश हो चुके हैं। जिसमें कोर्ट ने आरोपियों को निजी मुचलकेे पर छोड़ते हुए पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें