फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। बिल कम कराने को लेकर रविवार देर रात तीन युवकों ने आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़ कर दी। दुकान के कर्मचारियों को पीटा और ग्राहकों से अभद्रता की।
विज्ञापन

सदर निवासी दिपांशु गुप्ता का आबूलेन पर आइसक्रीम पार्लर है। दिपांशु के अनुसार रविवार देर रात पार्लर पर तीन युवक पहुंचे थे, जिनमें एक उनका परिचित था। तीनों ने 380 रुपये की आइसक्रीम खाई थी। परिचित युवक ने कुछ डिस्काउंट करने को कहा तो उसने 80 रुपये कम कर दिए। लेकिन इससे भी वह सहमत नहीं थे। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवकों ने गालीगलौज कर पार्लर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सदर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। दिपांशु ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को भी फुटेज दिखाई गई है। सोमवार को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें