फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। दायमपुर गांव में मार्बल व्यापारी व उनके रिश्तेदार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी फरार हैं। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह व इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद ने बताया कि 13 सितंबर को नंगलाताशी निवासी मार्बल व्यापारी दयाल राम व उसके रिश्तेदार दयामपुर निवासी हर्जीराम से स्कूटी सवार चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 58 हजार 700 रुपये व मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने हाईवे से मामले में आरोपी सौरभ शर्मा पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी एक्सचेंज वाली गली दहिया मोहल्ला थाना रोहटा व गगन सचदेवा पुत्र चेतन निवासी शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया है। जबकि शिवम पुत्र महेशचंद निवासी पट्टीवाड़ा कस्बा खेकड़ा, बागपत व समीर निवासी लोनी गाजियाबाद अभी फरार हैं। सौरभ मार्बल पत्थर की दुकानों पर काम कर चुका है। वह दयाल राम को जानता था। इंस्पेक्टर के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पहली बार अपराध किया है। उनके पास से लूट की रकम में से 19 हजार 500, दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू व लूट में प्रयुक्त हुई एक्टिवा बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें