फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से कांवड़ खंड़ित, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दिल्ली निवासी संजय और विजय बुधवार सुबह हरिद्वार से डाक कांवड़ ला रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे स्थित डाबका गांव के सामने पहुंचे तो एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियों ने इसके विरोध में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने नई कांवड़ लाने के लिए कांवड़ियों को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। तब जाकर कांवड़िये शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें