फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति में विवाद के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। आपसी विवाद में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार संजय कुमार निवासी अशोकपुरी मजदूरी करता है। 18 फरवरी 2018 को उसकी शादी जिंजोखर गांव निवासी पूजा से हुई थी। संजय काम करने के लिए बाहर गया था। जिसका पूजा विरोध करती थी। वह चाहती थी कि अभी नई-नई शादी हुई है और संजय उसके पास ही रहे। इस बात को लेकर दंपति में विवाद रहता था। शुक्रवार को पूजा घर पर अकेली थी। सास-ससुर व अन्य परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान पूजा ने फांसी लगा ली। शाम को परिजन घर पहुंचे तो पूजा का शव पंखे से लटका देखकर कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा ने बताया कि विवाहिता के मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें