फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास गार्डन कलोनी में बदमाशों ने गार्ड से बंदूक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना के नहाली गांव निवासी मगन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह हाइवे स्थित विकास गार्डन कॉलोनी में गार्ड है। वह ट्रांसफार्मर के पास तैनात रहता है। रविवार रात हथियार बंद छह बदमाश कॉलोनी में घुस आए और उसे दबोच लिया। इसके बाद उन्होंने गार्ड से बंदूक लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की और हाथ पांव बांधकर खेत में फेंक दिया। गार्ड ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को सूचना दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई महेश चंद का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी कॉलोनी में कई बार ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें