दानपात्र चोरी कर भाग रही महिला को धुना
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के निकट प्राचीन मंदिर है। मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते मंदिर का सामान बाहर रखा हुआ है। शनिवार को एक महिला (45) मंदिर का दानपात्र ले लेकर चल दी। वहां मौजूद महिला संतोष ने यह देख शोर मचा दिया तो महिला दानपात्र लेकर भागने लगी। इस बीच आसपास की महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी महिला ने बताया कि वह जसवंत नगर मलियाना की रहने वाली है। पुलिस के सामने आरोपी महिला हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी। बाद में चेतावनी देकर महिला को छोड़ दिया गया। एसओ टीपीनगर बृजेश शर्मा का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है।