मेरठ। सोहरका परतापुर के मां-बेटा हत्याकांड में फरार आरोपी के तार क्राइम ब्रांच ने सुशील मूंछ से जोड़े हैं। पुलिस का दावा कि तीसरा आरोपी भी सुशील मूंछ के घर पर गया था। सीडीआर में उसका नंबर मिला। तीसरा आरोपी आदेश दहिया उर्फ मोनू बताया जा रहा है। उधर, परतापुर इंस्पेक्टर राशिद अली ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुशील मूंछ समेत छह फरार आरोपियों के घर की कुर्की वारंट लेने के लिए प्रार्थना पत्र लगाया था। कोर्ट ने इंस्पेक्टर से कहा कि पहले सुशील मूंछ को ढूंढो। हालांकि पुलिस ने अभी मूंछ की तलाश में कोई दबिश नहीं दी।