गोवंश कटान के शक में दी दबिश
मेरठ। लिसाड़ी गेट के चमड़ा पैठ के कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था कि अमीर के घर पर गोवंश का कटान होता है। शुक्रवार को लिसाड़ी गेट पुलिस आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान गोवंश नहीं मिला। पुलिस ने अमीर के घर से एक किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।