फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई -भाभी ,जीजा के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई, भाभी और जीजा पर लूट का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। पटेल नगर निवासी अवतार सिंह ने अपने भाई, भाभी और जीजा पर लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार रविवार को वह करीब 11 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसका भाई सोनू, जीजा अजय, घनश्याम, भाभी मिले और उसे बाइक से गिरा दिया। इसके बाद उस पर चाकू से वार कर उससे 87 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ली। बाद में अवतार और उसके पक्ष में आए कुछ लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर ब्र्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हमला करना, मारपीट और लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। भाइयों के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं देहली गेट थाने में दूसरे पक्ष ने शिकायत की हुई है। दोनों ही आए दिन उच्चाधिकारियों के यहां शिकायतें लेकर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें