कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित लवकुशपुरम कॉलोनी में नैनो पब्लिकेशन का ऑफिस है। 30 दिसंबर को रात में चोरो ने ऑफिस का रोशनदान तोड़कर लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस दौरान एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टिल्लू पुत्र बाबू निवासी गांव खड़ौली को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर दुकान में चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।