कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित रामा गार्डन निवासी विजय पाल सिंह पुत्र नत्थू सिंह यूपी पुलिस में हैड कांस्टेबल है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा सुनील कुमार पत्नी व बच्चों के साथ रामा गार्डन में ही रहता था। 22 दिसंबर को बिना बताए वह कहीं चला गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली है।