सूचना आयोग ने डीएम और सीएमओ को तलब किया
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि महिला अस्पताल के चालू नहीं होने और अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना डीएम और सीएमओ से मांगी , लेकिन उन्हें सूचना नहीं दी गई। सूचना आयोग में अपील की। इसके बाद सूचना आयोग ने डीएम और सीएमओ को 27 नवंबर को तलब किया है।