मेरठ। वाहनों में हूटर और प्रेशर हॉर्न लगाने वालों के खिलाफ बुधवार को शहर में अभियान चलाकर 390 वाहनों का चालान किया गया। बेगम पुल, हापुड़ अड्डा, मेट्रो प्लाजा, परतापुर तिराहा, कमिश्नरी चौराहा, तेजगढ़ी, नई सड़क आदि स्थानों के अलावा कस्बों में भी अभियान चला। टीएसआई दीनदयाल दीक्षित के अनुसार जिले भर में ट्रैफिक पुलिस ने 236 और सिविल पुलिस ने 154 वाहनों के चालान किए। कई वाहनों के शीशों से काली फिल्म भी उतारी गई।