स्कूल के गेट पर छेड़छाड़, मनचले को धुना
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मंगलवार को एक मनचले ने एक छात्रा से स्कूल के गेट पर ही छेड़छाड़ कर दी। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी किशोरी छात्रा से पड़ोस के रहने वाले युवक ने स्कूल के गेट पर छेड़छाड़ कर दी थी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुन दिया। छात्रा के परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।