मेरठ। हापुड़ रोड पर गुलमर्ग के पास शुक्रवार को जैसे ही बकरा पैठ लगी तो पुलिस ने पहुंचकर पैठ लगाने से मना कर दिया। उसके बाद भी बकरे सड़क पर बांध दिए गए। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने कोतवाली, लिसाड़ी गेट और नौचंदी पुलिस को लेकर लाठी बरसा दी। इस दौरान पुलिस ने बकरों को खोलकर भगा दिया। सीओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यहां पैठ पहले ही बंद हो चुकी है। शुक्रवार को जैसे ही पैठ लगी तो पुलिस ने कार्रवाई की है।