फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में छेड़छाड़ पर बखेड़ा, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- लिसाड़ी गेट का मामला, घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार शाम युवती से छेड़छाड़ के बाद बखेड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके परिवार का एक युवक घर के बाहर खड़ा हुआ था। इस बीच मैजिक वाहन से कुछ लोग वहां पहुंचे। मैजिक वाहन से थोड़ी ऊंचाई पर ही बिजली की लाइन जा रही थी। जब युवक ने इन लोगों को टोका तो वह बहस पर उतर आये। मामला बिगड़ने पर आधा दर्जन लोगों ने युवक को पीट दिया। शोर सुनकर उसकी बहन बचाने दौड़ी तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घर में घुसकर मारपीट कर दी गई। घायल युवती के परिजनों ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और लूट का आरोप लगाकर नामजद तहरीर दी है। बताया कि घर में शादी के लिए दो लाख रुपये रखे थे, जो आरोपी लूटकर ले गए। उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया गया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल युवती की डाक्टरी कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें