फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट पुलिस ने सोमवार को देर पकडे चार संदिग्ध युवक-झिटकरी में हुई चोरी की घटना का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार चोरों को जेल भेजा
विज्ञापन

- झिटकरी गांव में की थी तीन घरों में चोरी
सरधना। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। झिटकरी गांव निवासी राजन सिरोही के यहां बीते बुधवार रात चोरों ने 70 हजार की नकदी, ज्वेलरी व सामान चोरी कर लिया था। वहीं, परमजीत की बाइक तथा सौरभ के मकान से ज्वेलरी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि रात में गस्त के दौरान नवाबगढ़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास खड़े चार युवकों को टोकने पर वह भागने लगे। सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया, पूछताछ में चारों ने झिटकरी गांव में चोरी क घटना कबूला। पुलिस ने निशानदेही पर पांच हजार की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी इरशाद पुत्र शब्बीर निवासी किलाखेवान, ताहिर उर्फ छोटा पुत्र यामीन कमरानवाबान, फरीद पुत्र मेहरदीन निवासी खेवान व जिशान पुत्र मेहरदीन खेवान पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें