दौराला। पुलिस ने लोईया ग्राम प्रधान के पति रणपाल को मंगलवार रात सरधना मार्ग स्थित रेलवे फाटक के समीप से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को तमंचा एवं कारतूस बरामद किया। इससे तीन दिन पूर्व भी मेरठ एसओजी ने रणपाल के घर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए। रणपाल ने फर्जी लाइसेंस पर हथियार खरीदे थे। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि आरोपी बीती रात किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मेें था। उसे बुधवार को जेल भेज दिया है।