फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो सोना और पांच लाख कैश कंपनी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

- मणप्पुरम गोल्ड लोन लॉकर के ऊपरी हिस्से को खोल नहीं पाए बदमाश
- लालकुर्ती थाने में साढ़े 10 किलो सोना लुटने का हुआ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से साढ़े 15 किलो सोना नहीं, साढ़े दस किलो सोना लुटना बताया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि पांच किलो सोना और पांच लाख कैश कंपनी के लॉकर में रखा हुआ मिल गया। जिस लॉकर में सोना और कैश रखा था, उस पर बदमाशों की नजर नहीं गई। साढ़े 10 किलो सोना लूट का मुकदमा लालकुर्ती में दर्ज हुआ है।
कंपनी के मैनेजर और स्टाफ ने बृहस्पतिवार को साढे़ 15 किलो सोना लुटने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच की, जिसमें पांच किलो सोना और पांच लाख कैश कंपनी में ही मिल गया। पुलिस ने बताया कि कंपनी में 16 लॉकर हैं। जिसमें 12 लॉकरों से बदमाश सोना लूटकर ले गए। चार लॉकरों में कैश और सोना रखा था, जिस पर बदमाशों की नजर नहीं गई। पुलिस का दावा कि कंपनी में 15 किलो सोना रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में नौ ब्रांच मणप्पुरम की
पुलिस ने बताया कि मेरठ में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की नौ ब्रांच है। सभी ब्रांचों पर सोना रखने की 15 किलो की क्षमता होना बताया है। इन ब्रांच पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। पुलिस ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कंपनी की पॉलिसी है कि 15 किलो सोने की सुरक्षा में गार्ड की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें