फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी के वाहन सहित गिरप्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली रितेश कुमार ने बताया कि वह एसएसपी के निर्देश पर हापुड़-किठौर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक आयशर कैंटर किठौर की तरफ से आती दिखाई दी। जिसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया परंतु कैंटर चालक ने भागने का प्रयास किया। जिसकी पुलिस ने घेराबंदी कर हाशिम पुत्र इंसाफ अली निवासी शाफियाबाद लोटी को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी राशिद पुत्र अब्दुल कलाम, कासिम पुत्र इंसाफ अली निवासी शाफियाबाद लोटी तथा सावेज निवासी दिल्ली मौके से भागने में सफल हो गए। वहीं पुलिस की पूछताछ में हाशिम ने बताया कि आयशर कैंटर थाना गढ़ कोतवाली जिला हापुड़ से चोरी किया है। पुलिस ने गढ़ कोतवाली को भी अवगत करा दिया है। मुंडाली थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इन वाहन चोरों की काफी दिन से तलाश थी। वहीं, पुलिस ने वाहन चोर हाशिम को जेल भेज दिया है। वहीं, फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें