फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी मांगी तो आरोप लगा पुलिस से पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैलरी मांगी तो आरोप लगा पुलिस से पकड़वाया
विज्ञापन


मुरादनगर। मेरठ परतापुर निवासी पंकज ने बताया कि चार माह से जलालपुर गांव स्थित एक प्लांट का पानी बाजार में सप्लाई करने का काम कर रहा है। वह आठ हजार रुपये महीने की सैलरी पर काम पर लगा था। शनिवार को पंकज ने चार माह की सैलरी 32 हजार रुपये मांगे तो उसके मालिक को गुस्सा आ गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पंकज ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। पंकज रात में पानी के प्लांट में ही सो गया। रविवार सुबह उठा तो देखा प्लांट के बाहर खड़ी टाटा ऐज गाड़ी का शीशा टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही उसका मालिक मौके पर पहुंचा और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर पंकज को घायल कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस कंट्रोल पर फोन कर पंकज को उनके हवाले कर थाने भिजवा दिया। एसओ लक्षेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें