फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की तलाश में दबिश, नहीं मिला
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के नवभारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी टीचर की तलाश में पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। परतापुर थानाध्यक्ष नीरज मलिक के अनुसार आरोपी शिक्षक के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वो कई दिन से कालेज भी नहीं आया। पता चला कि वो सुशांत सिटी में रहता है, उसकी तलाश में उसके यहां दबिश दी गई लेकिन वो घर पर नहीं मिला। वह मूल रूप से बागपत जिले के खट्टा प्रलादपुर गांव का रहने वाला है।। पुलिस अब उसके दूसरे ठिकानों पर दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर के अनुसार पीड़ित छात्रा से भी बात की गई। उसने बताया कि शिक्षक ने 11 सितंबर को उसके साथ छेड़छाड़ की उसी दिन उसने प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत कर दी थी। इस दिन के बाद से ही आरोपी शिक्षक भी कालेज नहीं आया था। कॉलेज प्रधानाचार्य ने बताया है कि प्रबंधक कमेटी उस टीचर को निलंबित कर चुकी है। गौरतलब है कि कॉलेज की एक छात्रा को प्रोजेक्ट चेक करने के बहाने अपने केबिन में बुलाकर टीचर ने छेड़छाड़ की थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को टीचर के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें