मेरठ। ढिकाना गांव बागपत निवासी रवि पुत्र योगेंद्र सिंह शिवशक्ति नगर ब्रह्मपुरी में किराए पर रहता है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रह रहे बिहार निवासी एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।