फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत स्टोर का स्क्रैप बेंचने वाले दो कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विक्टोरिया पार्क स्थित विद्युत स्टोर में कार्यरत दो कर्मचारियों को स्क्रैप बेचने के आरोप में एमडी आशुतोष निरंजन ने निलंबित कर दिया है। एमडी का कहना है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत स्टोर में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वहीं यहां पर रखी संपूर्ण सामग्री ऑनलाइन की गई है। फरवरी में एमडी आशुतोष निरंजन ने विद्युत स्टोर का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्राप्त एवं निर्गत सामग्रियों के प्रपत्रों का समुचित रख-रखाव न करने के कारण सहायक भंडारी शशि कुमार तोमर और धावक अमरीत थापा को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन बताया गया कि दोनों ने तय समय बीत जाने के बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस पर एमडी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को दोनों कर्मचारियों को दर्शाई गई सामग्री के स्टोर में नहीं होने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें