मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी
मेरठ। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा और सुनील भराला मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीज सरिता शर्मा को देखने पहुंचे। वहां देखा कि मरीज सरिता को रिसेप्शन रूम में बेड पर लिटा रखा था और देखभाल करने के लिए डॉक्टर या अटेंडेंट मौजूद नहीं थे। यह देख दोनों नेताओं ने मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. संदीप से व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। डॉक्टर के साथ मिलकर विनीत शारदा व भराला ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। जहां गंदगी के साथ अनेक खामियां मिलीं। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने को कहा।