जेठ के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप
मेरठ। एक महिला ने अपने जेठ के बेटे पर चार माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। बताया कि एक साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि कई बार जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। चार माह पहले वह घर अकेली थी। आरोप है कि जेठ का लड़का कमरे में घुस गया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। चार माह से युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर धमकी देता है। युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली। चार दिन पहले उसने अपनी जिठानी को मामले की जानकारी दी तो उसे बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता का आरोप है कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। आरोपियों ने उसकी सारी ज्वैलरी भी कब्जा ली है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ ने लिसाड़ीगेट पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।