फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में फसल खराब, किसान ने मांगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शताब्दी नगर में शनिवार रात हुई मुठभेड़ में फसल खराब होने पर एक किसान ने सरकार से मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में पचास हजारी हसीन मोटा मारा गया था। मुठभेड़ रिठानी निवासी किसान सूरज सिंह के खेत में हुई थी। पीड़ित किसान के अनुसार रविवार सुबह वह खेत पर पहुंचा तो आधा बीघा गेहूं की फसल को कुचला हुआ देखा। किसान सूरज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई तो उसमें हमारी फसल क्यों बेकार की गयी। इस मुठभेड़ से उसे करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका मुआवजा सरकार को देना चाहिए। वहीं अन्य किसानों ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा कि सरकार को नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा देना चाहिए।
- शताब्दी नगर में मारा गया था 50 हजार का इनामी हसीन मोटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें