मेरठ। परतापुर पुलिस ने शनिवार देर रात चंदसारा गांव में छापा मारकर 18 जुआरी दबोचे। आरोपियों से 1.45 लाख रुपये, 16 मोबाइल फोन और आठ बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी यहां पर काफी दिनों से जुआ खेलते थे। आरोपियों को छुड़ाने के लिए देर रात तक थाने में सिफारिश करने वालों की भीड़ लगी रही। देर रात इंस्पेक्टर ने सभी आरोपियों की लिखा पढ़ी करा दी।